10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उड़ान व स्वरागिनी फेम एक्टर विधि और हेली पहुंची जोधपुर, कहा टीवी एक्टर बनने के लिए हार्डवर्क जरूरी

हर इंसान खुद में कोई न कोई क्वालिटी रखता है। हर कोई स्वयं को देश ओर दुनिया में प्रजेंट करना चाहता है, लेकिन हमेशा दिल की सुनते हुए ही कार्य करना चाहिए। सफलता अवश्य मिलेगी। हार्ड वर्क के बिना कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है।
less than 1 minute read
Google source verification
tv actors vidhi pandya and helly shah visited jodhpur as tourists

उड़ान व स्वरागिनी फेम एक्टर विधि और हेली पहुंची जोधपुर, कहा टीवी एक्टर बनने के लिए हार्डवर्क जरूरी

अरविंद सिंह राजपुरोहित/जोधपुर. हर इंसान खुद में कोई न कोई क्वालिटी रखता है। हर कोई स्वयं को देश ओर दुनिया में प्रजेंट करना चाहता है, लेकिन हमेशा दिल की सुनते हुए ही कार्य करना चाहिए। सफलता अवश्य मिलेगी। हार्ड वर्क के बिना कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है। यह कहना है टीवी सीरियल उड़ान फेम विधि पंड्या एवं स्वरागिनी फेम हेली शाह का। जोधपुर आईं दोनों एक्ट्रेस ने पत्रिका के साथ बातचीत में अनुभव साझा किए।

उड़ान से मिली थी पहचान
विधि ने बताया कि वर्ष 2014 में सोनी टीवी के शो ‘तुम ऐसे ही रहना’ के साथ कॅरियर की शुरुआत की। इसके बाद यहां इंडस्ट्री में कांटेक्ट बढ़ते गए और काम मिलता गया। इसके बाद बालिका वधु, क्राइम पेट्रोल में भी काम किया। असली पहचान कलर्स टीवी के शो उड़ान से मिली। इसमें इमली की भूमिका में काफी छाई रही। फिलहाल वर्तमान में सीरियल्स की दुनिया से दूर है।

गुलाल शो से मिला काम
ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुकी हेली ने बताया कि जब वह 15 वर्ष की थी तब उन्हें टीवी सीरियल की दुनिया में गुलाल शो से काम मिला था। यहां से जर्नी स्टार्ट हुई। इसके अलावा अल्क्षमी, स्वारागिनी, देवांशी, सुफियाना प्यार मेरा, लाल इश्क सहित कई सीरियल्स में काम किया। हेली ने बताया कि इंडस्ट्री में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत के साथ टैलेंट का होना बेहद जरूरी है। कई सारी मुश्किलें भी बाधा बनती हैं, लेकिन घबराना नहीं चाहिए।