10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारह वर्षीय बलात्कार पीडि़ता ने पुत्र को जन्म दिया

- आरोपी युवक हिरासत में
less than 1 minute read
Google source verification
बारह वर्षीय बलात्कार पीडि़ता ने पुत्र को जन्म दिया

बारह वर्षीय बलात्कार पीडि़ता ने पुत्र को जन्म दिया

जोधपुर.
जिले में बारह वर्षीय छात्रा ने सोमवार को उम्मेद अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। जिससे अस्पताल प्रशासन व पुलिस भी हतप्रभ रह गई। प्रसव के बाद पीडि़ता के परिजन ने युवक के खिलाफ बलात्कार व अपहरण का मामला दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार बारह वर्षीय बालिका छठी कक्षा की छात्रा है। आठ-नौ माह पूर्व नजदीक रहने वाला तीस वर्षीय युवक मोबाइल दिखाने के बहाने बहला-फुसलाकर उसे अपने घर ले गया, जहां डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। फिर उसे छोड़ दिया। डरी-सहमी पीडि़ता ने घरवालों को कुछ नहीं बताया। जिसके चलते बालिका गर्भवती हो गई। इस बीच, रविवार को बालिका की तबीयत खराब हो गई। पेट में दर्द होने पर परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां उसके गर्भवती होने का पता लगा और उसे उम्मेद अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां सोमवार को बालिका ने पुत्र को जन्म दिया। इससे न सिर्फ बालिका बल्कि परिजन भी सदमे में आ गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां पीडि़ता के परिजन की तरफ से युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण, बलात्कार व पोक्सो की धारा में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तुरत-फुरत में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पीडि़ता के बयान के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।