10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल से लौटकर हौद में नहाने उतरी दो जुड़वा बहनों की डूबने से मौत, चौखां गांव के हराला बेरा में हादसा

राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चौखां के हराला बेरा गांव में घर से चार सौ मीटर दूर स्थित खेत में बने खुले हौद में नहाने के लिए उतरी दो मासूम जुड़वा बहनें डूब गईं। परिजन दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक दोनों को बचा नहीं पाए।
less than 1 minute read
Google source verification
twin sisters drown in cistern at harala bera of chokha village jodhpur

स्कूल से लौटकर हौद में नहाने उतरी दो जुड़वा बहनों की डूबने से मौत, चौखां गांव के हराला बेरा में हादसा

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. राजीव गांधी नगर थानान्तर्गत चौखां के हराला बेरा गांव में घर से चार सौ मीटर दूर स्थित खेत में बने खुले हौद में नहाने के लिए उतरी दो मासूम जुड़वा बहनें डूब गईं। परिजन दोनों को महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक दोनों को बचा नहीं पाए। उप निरीक्षक मनोज ने बताया कि हराला बेरा निवासी दीपिका (5) पुत्री पुखराज सांखला व दिवांशी जुड़वा बहनें थीं। दोनों सोमवार दोपहर दो बजे स्कूल से घर लौटी।

कुछ देर घर में रूकने के बाद दोनों बहनें बगैर परिजन को बताए चार सौ मीटर दूर स्थित खेत चली गईं, जहां खुला हौद बना हुआ है। दोनों बहनें नहाने के लिए खुले हौद में उतर गईं। 20 गुणा 20 के हौद में करीब पांच फुट पानी भरा था। नहाने के दौरान दोनों बालिकाएं डूबने लगी। कुछ देर बाद खेत पर कार्य करने वाले कृषक वहां आए तो दोनों को डूबते देखा। वो पानी में उतरे और दोनों को बाहर निकाला। तब तक परिजन भी वहां आ गए और दोनों को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल ले गए।

जहां आपातकालीन इकाई में चिकित्सक ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों जुड़वा बहनों की मृत्यु हो गई। रात को शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। मृतक बहनों के ननिहाल पक्ष से भी मोर्चरी आए। पुलिस ने मंगलवार को मर्ग दर्ज किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया। परिजन पहले तो पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए, लेकिन फिर पोस्टमार्टम कराया गया।