
फायरिंग के मामले में डेढ़ साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
फायरिंग के मामले में डेढ़ साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार
- बजरी के अवैध खनन में विवाद के बाद दो पक्षों में फायरिंग प्रकरण
जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने सालोड़ी में बजरी के अवैध खनन को लेकर दो पक्षों के उपजे विवाद में फायरिंग के मामले में डेढ़ साल से फरार दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। एक आरोपी थाने के टॉप दस वांछित बदमाशों में शामिल था।
थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि सालोड़ी गांव में बजरी के खनन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग की गई थी। इस संबंध में ४ नवम्बर २०१९ को मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरार सामराऊ गांव में पदमसिंह नगर निवासी मुलायमसिंह उर्फ मूलसिंह (४०) पुत्र मंगलसिंह और हरलाया में भीमसागर के पास राजपूतों की ढाणी निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र भंवरसिंह वांछित थे। इनके भीमसागर में होने की सूचना पर दबिश दी गई, जहां तलाश के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूलसिंह थाने का टॉप १० वांछित में शामिल था।
Published on:
14 Jun 2021 02:01 am
