
MINING----अवैध बजरी के दो डम्पर जब्त
जोधपुर।
खान एवं भू विज्ञान विभाग की ओर से अवैध बजरी खान माफियाओं पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत रविवार को दो डम्पर अवैध बजरी के जब्त किए गए। खनि अभियंता श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि रविवार अलसुबह करीब 5 बजे विभाग की टीम फोरमैन प्रेमप्रकाश, होमगाड्र्स के साथ कार्यवाही करने पीपाड़ के पास बेनन सोढ़ा कार्यवाही करने पहुंचे। जिसकी खबर मिलते ही डम्पर चालक अवैध बजरी से भरे डम्पर को करीब 10 किमी भगा ले गया। जिसका पीछा करते हुए विभागीय टीमें पहुंची तो गांव वालों ने उनकी गाडिय़ों पर हमला किया व पत्थर से टीम के साथ चल रहे पीपाड़ तहसीलदार की सरकारी गाड़ी का कांच फोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, बाद में डम्पर जब्त कर लिया गया व मुकद्मा दज कराया गया है।
--
बावड़ी में भी डम्पर पकड़ा
वहीं विभाग की ओर से ही एक अन्य कार्यवाही में जिले के बावड़ी गांव में अवैध बजरी से भरे डम्पर पर कार्यवाही की गई। डम्पर जब्त कर करवड़ पुलिस थाना में रखवाया गया है व एफआइआर दर्ज कराई गई है।
Published on:
22 Nov 2020 07:24 pm
