10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कफ्र्यू में बलियां तोड़ी, पत्थर फेंक कार का शीशा फोड़ा, पुलिस ने डंडे फटकारे, दो युवक गिरफ्तार

नागौरी गेट थानान्तर्गत रामबाग स्कीम के पास मिरासी कॉलोनी में कफ्र्यू के बावजूद कुछ युवकों के बलियां तोडऩे पर पुलिस ने डंडे फटकारे और दो युवकों को सोमवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जब्बरसिंह के अनुसार रामबाग स्कीम के ऊपरी हिस्से में मिरासी कॉलोनी है।
less than 1 minute read
Google source verification
two men for Arrested for breach of peace by jodhpur police

कफ्र्यू में बलियां तोड़ी, पत्थर फेंक कार का शीशा फोड़ा, पुलिस ने डंडे फटकारे, दो युवक गिरफ्तार

जोधपुर. नागौरी गेट थानान्तर्गत रामबाग स्कीम के पास मिरासी कॉलोनी में कफ्र्यू के बावजूद कुछ युवकों के बलियां तोडऩे पर पुलिस ने डंडे फटकारे और दो युवकों को सोमवार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी जब्बरसिंह के अनुसार रामबाग स्कीम के ऊपरी हिस्से में मिरासी कॉलोनी है।

थाना क्षेत्र के साथ-साथ यहां भी कफ्र्यू लगा है। कुछ युवकों के बार-बार गलियों में घूमने की शिकायत पर पुलिस ने गली में बलियां लगाकर रास्ता बंद करवा दिया था, लेकिन युवकों ने बलियां तोड़कर रास्ता खोल दिया। इसका पता लगने पर पुलिस ने रविवार को फिर से बलियां खड़ी कराकर गली सील की। पुलिस के लौटते ही उत्पाती युवक मौके पर आए और बलियां तोड़ डाली। इतना ही नहीं युवकों ने गली के मोड़ पर खड़ी एक कार पर पत्थर फेंक कांच फोड़ डाला। गली में कुछ पत्थर भी फेंके।

शिकायत मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कफ्र्यू का उल्लंघन कर रहे युवकों पर डंडे फटकार कर खदेड़ा। साथ ही दो युवकों को पकड़कर थाने लाई। पूछताछ के बाद मिरासी कॉलोनी निवासी अमानु रहमान (26) पुत्र अनीशु रहमान और सलमान (19) पुत्र मोहम्मद अयूब को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। तोड़-फोड़ के संबंध में कार मालिक की तरफ से युवकों के खिलाफ रपट डाली गई है।