10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो माह बाद कोरोना का फिर उफान, 34 नए रोगी मिले

    आज से कुछ दिन तक संक्रमितों की संख्या बढऩे के आसार, सभी को सतर्क रहने की जरूरत
less than 1 minute read
Google source verification
दो माह बाद कोरोना का फिर उफान, 34 नए रोगी मिले

दो माह बाद कोरोना का फिर उफान, 34 नए रोगी मिले

जोधपुर. कोरोना संक्रमण जोधपुर में तेजी पकडऩे लग गया है। शहर में शुक्रवार को कुल 34 संक्रमित मिले। जबकि ये आंकड़ा दो माह बाद रफ्तार पकड़ता नजर आया है। जबकि इससे पहले गत 17 जनवरी को जोधपुर में सर्वोच्च 35 जने संक्रमित आए थे। शुक्रवार को कुल 8 रोगी डिस्चार्ज हुए। मार्च माह के 19 दिनों में 334 संक्रमित रोगी सामने आ चुके हैं और 5 मौत हो चुकी है। अब तक 61616 रोगी संक्रमित और 927 की मौत हो चुकी है।

शहर के हरेक जोन से निकले संक्रमित
कोरोना जब मंद पड़ा तो शहर के कई जोन से संक्रमितों की संख्या शून्य भी आई, लेकिन अब कोरोना गति पकडऩे लगा है तो शहर के हरेक जोन से संक्रमित सामने आ रहे है। जबकि गांव के कई ब्लॉक में अभी संख्या शून्य आ रही है। प्रतापनगर, रेजिडेंसी व मसूरिया से -2-2 , शहर परकोटा से 4, उदयमंदिर, महामंदिर व मधुबन से 1-1, शास्त्रीनगर जोन से 5 और बीजेएस जोन से 3 संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण इलाकों की बात की जाए तो बनाड़ ब्लॉक से 4, लूणी व ओसियां ब्लॉक से 2, बिलाड़ा-फलोदी 1-1 और बावड़ी ब्लॉक से 3 संक्रमित सामने आए हैं।