10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामूहिक बलात्कार के दो और आरोपी गिरफ्तार

- नाबालिग से बलात्कार के बाद ब्लैकमेलिंग कर सामूहिक बलात्कार का मामला - तीन बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भेजा
less than 1 minute read
Google source verification
सामूहिक बलात्कार के दो और आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार के दो और आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर.
पुलिस ने पन्द्रह वर्षीय बालिका से सामूहिक बलात्कार के मामले में सोमवार को दो और युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं, तीन बाल अपचारियों को बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया। एक अन्य बाल अपचारी पकड़ में नहीं आ सका।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि प्रकरण में अ_ारह वर्षीय दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वारदात में एक अन्य बाल अपचारी भी शामिल है। जो अब तक पकड़ में नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है। संरक्षण में चल रहे तीन बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भिजवा दिया गया।

छह माह से कर रहे थे देह शोषण
पुलिस का कहना है कि बाल सुधार गृह भिजवाए एक बाल अपचारी ने छह माह पूर्व प्रेम जाल का झांसा देकर किशोरी से बलात्कार किया था। फिर उसने अपने दोस्तों को उसके बारे में बता दिया था। उसके पांचों दोस्त भी ब्लैकमेल कर किशोरी से बलात्कार करने लग गए थे।