10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस जब्त

- एक गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
दो पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस जब्त

दो पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस जब्त

जोधपुर।
बनाड़ थाना पुलिस और जिला विशेष टीम डीएसटी पूर्व ने नांदड़ी रोड पर श्रीयादे नगर में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर दो पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस जब्त किए। वह हत्या के मामले में 5-6 माह पहले ही जमानत पर छूटा था। (Pistol siezed)
थानाधिकारी सुरेन्द्रसिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर सतर्कता के तहत श्रीयादे नगर में नांदड़ी रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान डीएसटी पूर्व को एक युवक के संदिग्ध होने का पता लगा। इस सूचना के आधार पर एएसआइ बींजाराम व परसाराम के नेतृत्व में कांस्टेबल हुक्माराम, राजेन्द्र व हनुमान सिंह ने मूलसिंह को पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी के बाद उसके कब्जे से दो पिस्तौल, मैग्जीन व दो जिंदा कारतूस जब्त किए गए। आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर मूलत: लूनी थानान्तर्गत दूदिया गांव हाल नांदड़ी गौशाला के पास रामदेव नगर निवासी मूलसिंह उर्फ मरूधसिंह पुत्र दलपतसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। वह करवड़ थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में पांच-छह माह पहले ही जमानत पर छूटा था।