10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के इंजन से दो हजार लीटर डीजल चुराया, छह गिरफ्तार

- आरपीएफ की कार्रवाई : एक नाबालिग भी पकड़ा- रेलवे के तीन अस्थाई सहित छह कर्मचारी भी शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
ट्रेन के इंजन से दो हजार लीटर डीजल चुराया, छह गिरफ्तार

ट्रेन के इंजन से दो हजार लीटर डीजल चुराया, छह गिरफ्तार

जोधपुर।
रेलवे पुलिस बल आरपीएफ ने हमसफर और कामख्या रेलगाडि़यों के इंजन (पावर कार) से दो हजार लीटर डीजल चोरी करने वाली गैंग के छह व्यक्तियों को गिरफ्तार व एक नाबालिग को संरक्षण में लिया। वारदात में रेलवे के तीन संविदाकर्मियों सहित छह कर्मचारी भी शामिल थे। तीन आरोपी अभी भी वांछित हैं। तीन आरोपी अभी भी वांछित है। 710 लीटर डीजल बरामद किया गया है।
आरपीएफ के अनुसार गत 15 जनवरी को दूदिया स्टेश्न पर खड़ी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के पावर कार से 1950 लीटर और लूनी स्टेशन पर खड़ी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के पावर कार से 50 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया था। एफआइआर दर्ज होने के बाद चोरों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई। संदिग्धों से जांच के बाद कुछ रेलवेकर्मियों की भूमिका सामने आई। सतीश कुमार, सूरज प्रसाद व संविदाकर्मी सादिकुल इस्लाम से पूछताछ की गई तो डीजल चोरी करना कबूल किया। इनसे पूछताछ के आधार पर जगदीश बंजारा को गिरफ्तार कर 30 लीटर डीजल बरामद किया गया। वहीं, दूदिया से हड़मानराम को गिरफ्तार कर 80 लीटर डीजल बरामद किया गया।
उससे पूछताछ के बाद एक नाबालिग की भूमिका सामने आई। तलाश के बाद नाबालिग को संरक्षण में लिया गया। उससे छह सौ लीटर डीजल बरामद किया गया। सह-आरोपी व रेलवे के पॉइंटमैन सोनू प्रजापत को दूदिया से गिरफ्तार किया गया। रेलवे के पॉइंटमैनकर्मी श्रवण व जीतू और मुकेश की तलाश की जा रही है। हनुमानराम, सोनू व जगदीश को रिमाण्ड पर लिया गया है।