script

युगाण्डा का युवक जोधपुर जेल पहुंचा

locationजोधपुरPublished: Dec 16, 2020 11:54:13 pm

Submitted by:

Vikas Choudhary

– बैंक खातों से ठगी की राशि निकालने का मामला

युगाण्डा का युवक जोधपुर जेल पहुंचा

युगाण्डा का युवक जोधपुर जेल पहुंचा

युगाण्डा का युवक जोधपुर जेल पहुंचा
– बैंक खातों से ठगी की राशि निकालने का मामला
जोधपुर.
सोशल मीडिया पर मित्रता के बाद विदेश से सामान भेजने का झांसा देकर महिला से १६.२६ लाख रुपए एेंठने के मामले में गिरफ्तार युगाण्डा के एक व्यक्ति को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया।
थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर ने बताया कि प्रकरण में मूलत: युगाण्डा हाल नई दिल्ली निवासी पैट्रिक पुत्र कबूये को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पूछताछ में आरोपी ने चौहाबो सेक्टर १२ निवासी आंकाक्षा जैन को झांसा देकर चार बैंक खातों में १६.२६ लाख रुपए जमा कराए थे। यह बैंक खाता शिफा, शहीन, गणेश व जितेन्द्र के हैं। इन चारों को गिरफ्तार कर पुलिस न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा चुकी है। युगाण्डा निवासी पैट्रिक इन बैंक खातों से ठगी की राशि निकालता था। एेसे में उसे नई दिल्ली से पकड़कर लाया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो