11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी से स्माकर बनाने देश भर की यात्रा पर निकले उमेश

अप्रेल 2019 को निकले देश भर की यात्रा के लिए - शनिवार को पहुंचे जोधपुर, अभी तक की 73 हजार किलोमीटर यात्रा
less than 1 minute read
Google source verification
शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी से स्माकर बनाने देश भर की यात्रा पर निकले उमेश

शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी से स्माकर बनाने देश भर की यात्रा पर निकले उमेश

जोधपुर. देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के सम्मान की भावना मन में लिए जवानों के घर पहुंचकर उनके आंगन की मिट्टी एकत्रित कर उससे नक्शानुमा स्मारक बनाने का उद्देश्य लेकर देश भर की यात्रा के लिए निकले बैंगलोर निवासी उमेश गोपीनाथ जाधव का शनिवार को शहर के भाटी सर्किल पर शहरवासियों ने स्वागत किया।
उमेश ने बताया कि वह बैंगलोर में एक म्युजिकल स्कूल चलाते है। देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जवानों के घर की मिट्टी से स्माकर बने इस उद्देश्य से वे 9 अप्रेल 2019 को अपनी निजी कार से देश के 28 राज्यों और 9 केन्द्र शासित प्रदेशों की यात्रा के लिए निकले। कोरोना के चलते उन्हें यह यात्रा 15 मार्च तक पूरी करनी है। उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान उन्हें एक लाख 20 हजार किलोमीटर यात्रा करनी है अभी तक वे 73 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। इस दौरान 106 शहीद हुए जवानों के परिवारों से मिले तथा उनके घर के आंगन की मिट्टी एकत्रित की। उन्होंने बताया कि जोधपुर में मेजर शैतानसिंह, अब्दुल हमीद सहित छह ओर शहीद जवानों के परिवार से मिले तथा उनके घर से मिट्टी एकत्रित की। उन्होंने बताया कि देश भर के शहीदों के सम्मान में उनके घर के आंगन व उनके स्माकर से ली गई मिट्टी से श्रीनगर में देश का ऐतिहासिक नक्शा बनाया जाएगा।