10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत मंगलवार को जोधपुर आएंगे

जोधपुर.केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ( Gajendrasinh Shekhawat ) मंगलवार दोपहर जोधपुर आएंगे। हैदराबाद से हवाई मार्ग से जयपुर पहुंचने के बाद मंगलवार को जयपुर से सडक़ मार्ग से रवाना होकर दोपहर 3.30 तक जोधपुर पहुंचेंगे ( jodhpur news.current news )।        
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

MI Zahir

Nov 11, 2019

Union Minister Shekhawat will come to Jodhpur on Tuesday

Union Minister Shekhawat will come to Jodhpur on Tuesday

जोधपुर.केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ( Union Jal shakti minister Gajendrasingh shekhawat ) मंगलवार दोपहर जोधपुर आएंगे। वे हैदराबाद से हवाई मार्ग के जरिये जयपुर पहुंचने के बाद मंगलवार को जयपुर से सडक़ मार्ग से रवाना होकर दोपहर 3.30 तक जोधपुर पहुंचेंगे ( jodhpur news.current news )।

भाजपा ( bjp news ) मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि हैदराबाद व मुम्बई प्रवास के बाद वे जयपुर पहुंचे। रात्रि विश्राम जयपुर में करने के बाद मंगलवार को जयपुर में राजस्थान पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की माता जी कंचनदेवी कोठारी कोठारी के निधन पर आयोज्य शोकसभा में शरीक होंगे। इसके बाद वे सडक़ मार्ग से जयपुर से बाला सती रूप कंवर माताजी के बरसी महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे जोधपुर के सरदारपुरा में आयोज्य प्रकाश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शेखावत ( Gajendrasinh Shekhawat ) रात को निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फलोदी जाएंगे। वे 16 नवम्बर को फलोदी में आयोज्य विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम को जोधपुर पहुंचेंगे। शेखावत शाम को ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।