10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
Jodhpur: एनएसयूआई का 22 को विवि बंद
Play video

Jodhpur: एनएसयूआई का 22 को विवि बंद

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में हाल ही में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनावों को लेकर अब राजनीति गर्माने लगी है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने 22 सितम्बर को विश्वविद्यालय बंद का आह्वान किया है और 24 सितम्बर को कुलपति का घेराव करने की चेतावनी दी है।
Google source verification

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष दिनेश परिहार और छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चौधरी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि एबीवीपी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मूल सिंह सहित अन्य बीजेपी नेताओं के दबाव में 22 सितम्बर को विवि की ग्रीवेंस रिड्रेसल कमेटी खुले में मूल सिंह की आपत्तियां सुनेगी, जो गलत है। इसके विरोध में शनिवार को विश्वविद्यालय बंद किया जाएगा। परिहार ने शंभु सिंह खेतासर, विधायक बाबूसिंह राठौड़, जेडीए अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य भाजपा नेताओं द्वारा विवि पर दबाव डालने का आरोप लगाया।

यहां साध ली चुप्पी

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि पूर्व सांसद बद्री जाखड़, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी सहित कांग्रेस के कुछ नेता छात्रनेताओं के साथ मतगणना की रात एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के बाहर इकठ्ठा होकर विवि पर क्यों दबाव डाल रहे थे। इसके जवाब में सबने चुप्पी साध ली।