11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूएसए आर्मी मार्का वाला पिस्तौल जब्त, युवक गिरफ्तार

- मोटरसाइकिल भी जब्त
less than 1 minute read
Google source verification
यूएसए आर्मी मार्का वाला पिस्तौल जब्त, युवक गिरफ्तार

यूएसए आर्मी मार्का वाला पिस्तौल जब्त, युवक गिरफ्तार

जोधपुर.
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने लेगों की ढाणी तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार कर यूएसए आर्मी मार्का वाली एक पिस्तौल जब्त की। उससे हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि लेगों की ढाणी तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल चालक हरीश उर्फ हरेन्द्र जाट पुलिस को देख सकपका गया और भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर सिरूड़ी निवासी हरीश उर्फ हरेन्द्र पुत्र दमाराम जाट को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर एक पिस्तौल जब्त की गई। आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हरीश को गिरफ्तार किया गया। बाइक भी जब्त की गई। अवैध हथियार पर यूएसए आर्मी लिखा है। उसे कोर्ट में पेश करने पर तीन दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। पूछताछ में सामने आया कि हथियारों के साथ बदमाशों की फोटो देखकर उसने भी हथियार रखना शुरू किया था। उसने हथियार किससे खरीदा था, इस बारे में जांच की जा रही है।