
एंटी करप्शन डे : सरकारी महकमों में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी भ्रष्टाचार, सिर्फ एसीबी से आस
बालेसर (जोधपुर). बालेसर क्षेत्र की रामावि दावड़ की ढाणी में समसा के तहत भवन निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का उपयोग करने एवं अनियमितताएं बरतने सरपंच सहित ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। सरपंच दरियाव कवर इंदा, ग्रामीण चैन सिंह इंदा, मगसिंह इंदा ग्रामीणों ने शेरगढ़ विधायक, जिला कलक्टर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बालेसर सहित विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बताया कि रामावि दावड़ की ढाणी में समसा योजना के तहत भवन निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री उपयोग करने एवं अनियमितताएं बरतने पर विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा शिकायत करने पर सरपंच सहित ग्रामीणों ने मौका निरीक्षण किया तो ठेकेदार द्वारा अनियमितताएं एवं घटिया सामग्री का का खुलासा हुआ। ठेकेदार द्वारा सही कार्य करने के आग्रह के बावजूद भी ठेकेदार कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ज्ञापन में बताया कि निर्माण कार्य की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करें। ज्ञापन में बताया कि निर्माण कार्य की जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करें।
Published on:
02 Feb 2021 08:45 pm
