10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में शिक्षक नहीं, अब भडक़े यहां के ग्रामीण

लवेरा बावड़ी (जोधपुर). जोइन्तरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की को भरने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विद्यालय की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Google source verification
Vacant post of teachers, agitation of villagers

स्कूल में शिक्षक नहीं, अब भडक़े यहां के ग्रामीण

लवेरा बावड़ी (जोधपुर). क्षेत्र के जोइन्तरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की को भरने की मांग को लेकर अभिभावक व विद्यार्थियों ने विद्यालय की तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। विद्यालय में लम्बे समय से चार-पांच शिक्षकों के पद रिक्त हैं।

सरपंच भंवरसिंह भाटी, दीपसिंह, पंसस चन्दनसिंह भाटी, मोतीसिंह, गणपतसिंह, सांगसिंह छात्र जोगसिंह, श्रवण गर्ग, किशोर गर्ग, सुमित्रा, सुमन समेत कई ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इससे स्टाफ को भी बाहर ही खड़े रहना पड़ा। ग्रामीणों ने सरकार को कोसते हुए कहा की बिना शिक्षक के बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी।

विद्यालय बंद की सूचना पर तहसीलदार हरीसिंह राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मांगीलाल चौधरी, पूनम सोनी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से विद्यालय की समस्या एवं शिक्षकों के रिक्त पद भरने को लेकर समझाइश कर विद्यालय के गेट को खुलवाया।

विद्यालय में अंग्रेजी विषय के रिक्त पद पर नयी भर्ती से आए लेवल टू के शिक्षक को नियुक्ति दे दी गई। और शिक्षण व्यवस्था सुचारू हो इसके लिए कार्यरत स्टाफ के द्वारा शिक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए गए।

ये बर्दाश्त नही करेंगे
दीपसिंह ने कहा की स्टाफ लेट आता हैं तो यह बर्दाश्त नही किया जाएगा और शिक्षण कार्य के दौरान मोबाइल उपयोग में नही लिया जाए। अमूमन यह देखा जाता है की कक्षा सूनी और शिक्षक मोबाइल में व्यस्त नजर आता हैं। इस पर अधिकारियों ने प्रधानाचार्य को स्पष्ट निर्देश दिए की शिक्षण कार्य के दौरान मोबाइल का उपयोग न ले।

ये पद रिक्त
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोइन्तरा में व्याख्याता इतिहास एक, वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत एक, अध्यापक लेवल वन एक, कनिष्ठ लिपिक एक पद रिक्त हैं।