
Watch- राजस्थान में झाडू डाउन हडताल की वाल्मीकि समाज ने दी चेतावनी
जोधपुर. लवली कंडारा मामले में जांच को लेकर फिर से वाल्मीकि समाज धरने पर बैठ गया। आज समाज के लोगो ने जुलूस निकाला और कलेक्टर परिसर के बाहर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। मांगे नहीं मानने पर राजस्थान में झाडू डाउन हडताल की चेतावनी भी दी।
बता दे कि जोधपुर में बनाड़ क्षेत्र में लवली कंडारा का एनकाउंटर हुआ था। 14 अक्टूबर को हुए इस एनकाउंटर में लवली कंडारा की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके बाद वाल्मीकि समाज ने एनकाउंटर करने वाले पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग व मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर कंडारा का शव नहीं उठाया। एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर वाल्मीकि समाज धरने पर बैठ गया। इस मामले में पुलिस कर्मियों के निलंबन व सीबीआई जांच का पत्र सरकार को लिखने के आश्वासन के बाद कंडारा का अंतिम संस्कार चार दिन बाद किया गया।
इस मामले में वाल्मीकि समाज आज सोमवार को फिर एक्टिव हो गया। मामले में सीबीआई जांच की मांग के साथ उदयमंदिर से मोहनपुरा पुलिया तक जुलूस निकाला। और फिर पावटा पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए।
सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रकाश टाइसन ने बोला की वाल्मीकि समाज की ओर से एक डेलिगेशन मुख्यमंत्री से मिलने गया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश नहीं होते तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होने राजस्थान में झाडू डाउन हडताल की चेतावनी भी दी।
Published on:
29 Nov 2021 08:12 pm
