
वीडियो : कल्याण सिंह/जोधपुर/बिलाड़ा. अपने चुनावी दौरे के चलते मुख्यमंत्री बिलाड़ा के जयदेव नगर बींजवाडिय़ा रोड पर सभा में भाग लेने के लिए शनिवार दोपहर पहुंची। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से स्वागत के बाद सीएम राजे ने अपने संबोधन में कहा कि हर महिला अपने घर की मुख्यमंत्री है और सरकार ने महिलाओं के हित के लिए बहुत से कार्य किए हैं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने अपनी सरकार की सफलताएं गिनवाईं।