10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेल एक्सप्रेस ट्रेन में 35 रुपए में मिलेगा शाकाहारी नाश्ता

- आइआरसीटीसी ने खाने की नई दरें तय की - रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम व जन आहार में भी दरें होंगी प्रभावित
less than 1 minute read
Google source verification
मेल एक्सप्रेस ट्रेन में 35 रुपए में मिलेगा शाकाहारी नाश्ता

मेल एक्सप्रेस ट्रेन में 35 रुपए में मिलेगा शाकाहारी नाश्ता

जोधपुर. मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में मिलने वाले नाश्ते व खाने की नई दरें भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) ने जारी की है। टे्रनों के अलावा रेलवे प्लेटफ ॉर्म पर स्थित रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम व जन आहार केन्द्रों में भी यह दरें लागू होगी।

रेलवे बोर्ड के पर्यटन व कैटरिंग निदेशक फि लीप वर्गीस के निर्देशानुसार आइआरसीटीसी ने जो दरें तय की है, उसके अनुसार शाकाहारी नाश्ता अब 35 रुपए में मिलेगा। इसी तरह शाकाहारी खाना 70 रुपए, बिरयानी 70 रुपए, स्नेक्स मील 50 रुपए व नॉनवेज नाश्ता 45 रुपए में मिलेगा। स्टेण्डर्ड मील एग करी के साथ 80 रुपए व चिकन के साथ 120 रुपए में मिलेगा। बिरयानी एग 80 रुपए व चिकन के साथ 100 रुपए में मिलेगी। इसके साथ ही रेलवे ने सभी पेन्ट्री कार व रिफ्रेशमेंट रूम को बिल जारी करने व हाइजेनिक फ ूड सप्लाई करने तथा साफ -सफ ाई रखने के विशेष निर्देश दिए है। आइआरसीटीसी के अनुसार टे्रनों के अलावा रेलवे प्लेटफ ॉर्म पर स्थित रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम व जन आहार केन्द्रों में भी यह दरें लागू होगी।