10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नो पार्किंग जोन में पार्किंग की छूट, जगह-जगह रोड पर बेतरतीब तरीके से खड़ी रहते हैं वाहन

सरदारपुरा बी व सी रोड पर घोषित है वो पार्किंग जोन, आमजन झेल रहे परेशानी
2 min read
Google source verification
no parking in jodhpur

underground parking in jodhpur, parking in Jodhpur city, no parking zone, Parking zone, jodhpur news, jodhpur news in hindi

विकास चौधरी/जोधपुर. मुख्यमंत्री के शहर का सबसे प्रमुख बाजार सरदारपुरा, जहां शहर के कोने-कोने से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। क्षेत्र में यातायात समस्या से छूटकारा पाने के लिए गांधी मैदान में मल्टीलेवल अण्डरग्राउण्ड पार्र्किंग बनने पर पुलिस ने सरदारपुरा बी व सी रोड और प्रथम, द्वितीय व तृतीय रोड को नो पार्र्किंग जोन घोषित कर रखा है, लेकिन यह आदेश ताक पर हैं। यातायात पुलिस ने नो पार्र्किंग जोन में पार्र्किंग की छूट दे रखी है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर सुबह से रात तक कारें खड़ी रहती हैं। जिससे दिनभर जगह-जगह जाम की स्थिति रहती है।

आवाजाही को सिर्फ एक चौथाई सडक़
सरदारपुरा बी व सी रोड और प्रथम, द्वितीय व तृतीय रोड पर सुबह दस से रात दस बजे तक चार पहिया वाहन खड़े करना निषेध है। खरीदारी के लिए आने वालों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सामने कार से उतरने व बैठने तक की छूट है, लेकिन वास्तविकता अलग है। नो पार्र्किंग जोन के बावजूद प्रतिष्ठान मालिकों की कारें शोरूम के सामने ही खड़ी रहती है। इनके कर्मचारियों के दुपहिया वाहन दुकानों सडक़ के दोनों तरफ रोड पर ही खड़े रहते हैं। ऊपर से आमजन की कारों के खड़ी हो जाने से वहां आने व जाने वालों के लिए सिर्फ एक चौथाई सडक़ ही मिल पाती है।

शुल्क से बचने के लिए पार्र्किंग सुविधा से कोताही

नगर निगम की ओर से गांधी मैदान में संचालित हो रही अण्डरग्राउण्ड पार्र्किंग में वाहन खड़े करने के लिए निर्धारित शुल्क है। व्यापारियों के लिए मासिक शुल्क भी तय कर रखा है। शुल्क से बचने के लिए और पार्र्किंग स्थल व प्रतिष्ठानों के बीच दूरी के चलते न तो व्यापारी और न ही खरीदारी के लिए आने वाला आमजन पार्र्किंग में वाहन खड़े कर रहे हैं।


सडक़ पर कारें खड़ी करके जाते हैं खरीदारी को

जिले में देशी व विदेशी पर्यटकों की आवाजाही चरम पर है। इनके शहर में आने से यातायात दबाव भी बढ़ गया है। शहर के बाजारों में वाहनों की कतारें लग रही हैं। आमजन भी सडक़ पर कारें खड़ी कर खरीदारी करने चले जाते हैं। सरदारपुरा क्षेत्र में भी वाहनों की संख्या बढऩे से आमजन रेंग-रेंगकर निकल रहे हैं।


डीसीपी से लेकर ट्रैफिक निरीक्षक तक अवकाश पर

राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले पुलिस अधिकारी अवकाश पर हैं। पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) व यातायात निरीक्षक (पश्चिम) छुट्टी पर हैं। दूसरे अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नो पार्र्किंग जोन में खड़े चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न हो पाने के संबंध में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पुलिस अधिकारी कन्नी काटते नजर आए।

कर रहे हैं कार्रवाई
‘नो पार्र्किंग जोन में कारें खड़ी करके शोरूम में चले जाने वालों के खिलाफ ई-चालान बनाए जा रहे हैं। साथ ही एेसे कार मालिक व चालकों से समझाइश भी की जा रही है। यातायात में बाधक वाहनों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।’

सुखविन्दर पाल सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) जोधपुर