10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडोर से नागौर रोड जा रही अनियंत्रित बोलेरो दीवार से टकराकर कार से भिड़ी और पलटी

तेज रफ्तार बोलेरो मण्डोर से नागौर रोड की तरफ जा रही थी। ठाकुर वीरेन्द्र नगर के पास पहुंचने पर बोलेरो अनियंत्रित हो गई। वह दूसरी दिशा में जाकर सड़क किनारे एक भूखण्ड की दीवार से टकराई और फिर वहां से निकल रही कार को चपेट में ले लिया।
less than 1 minute read
Google source verification
vehicles overturned after accident at mandore area in jodhpur

मंडोर से नागौर रोड जा रही अनियंत्रित बोलेरो दीवार से टकराकर कार से भिड़ी और पलटी

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. तेज रफ्तार बोलेरो मण्डोर से नागौर रोड की तरफ जा रही थी। ठाकुर वीरेन्द्र नगर के पास पहुंचने पर बोलेरो अनियंत्रित हो गई। वह दूसरी दिशा में जाकर सड़क किनारे एक भूखण्ड की दीवार से टकराई और फिर वहां से निकल रही कार को चपेट में ले लिया। इसके बाद बोलेरो पलट गई। उसके चारों टायर हवा में लहरा गए। लोगों ने बोलेरो चालक को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। हाइड्रो क्रेन की मदद से बोलेरो सीधी करवाई गई।

लोडिंग टैक्सी में ही तार के फंदे से लटका युवक
जोधपुर. देवनगर थानान्तर्गत मसूरिया की बावरी बस्ती में मकान के बाहर खड़ी लोडिंग टैक्सी में लोहे की एंगल पर तार के फंदे पर लटककर चालक ने आत्महत्या कर ली। बावरी बस्ती निवासी राजा (35) पुत्र लाल खां लोडिंग टैक्सी चालक था। मंगलवार सुबह पड़ोसी उठे तो उन्होंने लोडिंग टैक्सी के पिछले हिस्से में लोहे की एंगल पर राजा को टैक्सी स्टार्ट करने वाले तार के फंदे से लटका पाया। पड़ोसियों के चिल्लाने पर परिजन बाहर आए और तार काटकर राजा को मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक की कोविड-19 जांच कराई। रिपोर्ट में नेगेटिव आने पर शाम को उसका पोस्टमार्टम कराया गया।