10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेंटिलेटर तोड़ अंदर घुसे चोर, मोबाइल व नकदी ले उड़े

सेतरावा कस्बे में रविवार रात को अज्ञात चोरों ने बस स्टैण्ड पर एक दुकान को निशाना बनाते हुए उसमें रखे मोबाइल व नकदी आदि ले उड़े।
less than 1 minute read
Google source verification
Ventilator broke inside, thieves stole mobile and cash

वेंटिलेटर तोड़ अंदर घुसे चोर, मोबाइल व नकदी ले उड़े

सेतरावा (जोधपुर) . सेतरावा कस्बे में रविवार रात को अज्ञात चोरों ने बस स्टैण्ड पर एक दुकान को निशाना बनाते हुए उसमें रखे मोबाइल व नकदी आदि ले उड़े। दुकान संचालक जब सोमवार सवेरे दुकान पहुंचा तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। चोरी की वारदात का पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।


उधर बस स्टैण्ड के दुकानदारों ने भी वारदात पर रोष जताते हुए कुछ देर तक व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर देचू पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची।

एएसआई कानाराम ने बताया कि सेतरावा कस्बे स्थित बस स्टैण्ड पर किशोर कुमार पुत्र लीलाधर खत्री की मोबाइल दुकान पर वारदात हुई। इस मोबाइल दुकान पर रविवार रात अज्ञात चोरों ने ऊपर वेंटिलेटर तोड़ते हुए अंदर घुसकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान संचालक ने मोबाइल दुकान से 7 मोबाइल व 15 हजार रुपए चोरी की सूचना दी हैं।


सूचना पर देचू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात स्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं।

सेतरावा में अतिरिक्त पुलिस जवान लगाने की मांग


कस्बेवासियों में चोरी की वारदात के बाद रोष हैं। चोरी की वारदाते बढऩे की आशंका हैं। लोगों ने वारदात का खुलासा कर अपराधियों को पकडऩे को शीघ्र पकडऩे की मांग की हैं। वहीं क स्बे में अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात कर रात्रि गश्त व्यवस्था करने की मांग की हैं।