10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीसीटीवी से पकड़ में आया शातिर नकबजन

जोधपुर. रातानाडा थाना पुलिस ने सुभाष चौक स्थित मकान में चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार को एक शातिर नकबजन और चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया
less than 1 minute read
Google source verification
सीसीटीवी से पकड़ में आया शातिर नकबजन

सीसीटीवी से पकड़ में आया शातिर नकबजन

जोधपुर. रातानाडा थाना पुलिस ने सुभाष चौक स्थित मकान में चोरी के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बुधवार को एक शातिर नकबजन और चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया। ५.३५ ग्राम शुद्ध सोना व एक किलो चांदी बरामद की गई है।

गत १८ नवम्बर को सुभाष चौक में पोस्ट ऑफिस के पास निवासी उमा सोनी पत्नी लेखराज सोनी के मकान के ताले तोडक़र चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण व चांदी के बर्तन चुरा लिए थे। मकान व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए गए। इसमें शातिर नकबजन मोहित कंसारा नजर आया। पुलिस निरीक्षक रमेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने तलाश शुरू कर मकराना मोहल्ला में पिपली गली निवासी मोहित कंसारा (२५) पुत्र कैलाशचन्द को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार कर चोरी के आभूषण व चांदी के बर्तन करौली जिले में अक्खे का पूरा खिजुरी निवासी दिनेश पुत्र रतनलाल जाटव को बेचने की जानकारी दी। पुलिस ने दिनेश को भी हिरासत में लिया। उसने चोरी के आभूषण व चांदी के बर्तन खरीदना स्वीकार किया। तब मोहित कंसारा व दिनेश को गिरफ्तार किया गया।