जोधपुर
मुख्यमंत्री राजे ब्यावर दुखांतिका में पीडि़त परिवार को सांत्वना देने के लिए सोमवार को हवाई मार्ग से जोधपुर के पीपाड़सिटी पहुंची। यहां हेलिकॉप्टर से पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने पीडि़त परिवार के परिजनों से मिल कर दुख की घड़ी में उन्हें दिलासा दी। इससे पहले मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर कई नागरिक शोक सभा स्थल पर जुटे। मुख्यमंत्री के आने से पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी, राज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी, राज्य मंत्री कमसा मेघवाल, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी व विधायक अर्जुनलाल गर्ग सहित कई मंत्री आदि मौजूद रहे।
जुटे हुए नजर आए
वहीं मुख्यमंत्री की पीपाड़ सिटी में संक्षिप्त यात्रा के लिए प्रशासन व पुलिस सहित अन्य विभाग तैयारियों में जुटे हुए नजर आए। आनन-फानन में शहर का कायाकल्प भी हुआ। मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गल्र्स कॉलेज के पीछे मैदान की साफ-सफाई कराने के साथ हेलीपैड का निर्माण शुरू कर दिया था। हेलीपैड से बावड़ी दरवाजा शोकसभा स्थल तक सड़क का पेचवर्क युद्धस्तर पर किया गया। मुख्यमंत्री की यात्रा देखते हुए पालिकाध्यक्ष महेन्द्रसिंह कच्छावाह व अधिशासी अधिकारी सुरेशचंद्र शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय दिखे।
पीपाड़ में बिछी पलकें
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पीपाड़ सिटी में संक्षिप्त यात्रा के मद्दनेजर प्रशासन व पुलिस सहित अन्य विभागों ने कई व्यापक तैयारियां की थीं। पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के लिए गल्र्स कॉलेज के पीछे मैदान की साफ- सफाई कराने के साथ हेलीपैड का निर्माण शुरू कर दिया था। यही नहीं,यहां जेसीबी, रोड रोलर, पानी टैंकर, ट्रैक्टर सहित अन्य संसाधनों से बंजर मैदान को पूरी तरह से समतल व साफ सुथरा बनाने का कार्य किया गया। इसके साथ ही हेलीपैड से बावड़ी दरवाजा शोकसभा स्थल तक सड़क का पेचवर्क युद्धस्तर पर किया जा रहा था।
भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए
मुख्यमंत्री की यात्रा के मद्देनजर पालिकाध्यक्ष महेन्द्रसिंह कच्छावाह व अधिशासी अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय नजर आए। बंजर पड़े महावीर सर्किल के साथ प्रस्तावित मार्ग पर विशेष सफाई अभियान के लिए भारी संख्या में मजदूरों को लगाते हुए सड़क के दोनों तरफ सफेद लाइनिंग की गई थी।