एमडीएम नर्सिंग हॉस्टल में सोमवार सुबह छात्रों ने घटिया खाने की शिकायत की और विरोध किया। इससे हॉस्टल प्रशासन भड़क गया। उन्होंने छात्रों को बाहर निकाल दिया और हॉस्टल पर ताला लगा दिया।
एमडीएम नर्सिंग हॉस्टल में सोमवार सुबह छात्रों ने घटिया खाने की शिकायत की और विरोध किया। इससे हॉस्टल प्रशासन भड़क गया। उन्होंने छात्रों को बाहर निकाल दिया और हॉस्टल पर ताला लगा दिया। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और हॉस्टल का ताला खोला गया। जानकारी के अनुसार सुबह नर्सिंग हॉस्टल में नर्सिंग छात्रों ने हॉस्टल प्रशासन की ओर से दिए जाए जाने वाले खाने की शिकायत की। उन्होंने घटिया खाने का आरोप लगाया, छात्रों ने इसका विरोध किया तो प्राचार्य ने छात्रों को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया और हॉस्टल पर ताला जड़ दिया। छात्र इसकी शिकायत लेकर प्रशासन के पास गए। काफी कशमकश के बाद हॉस्टल का ताला खोला गया।