आसिफ नामक व्यक्ति ने वीडियो के मार्फत कहा कि चिकित्सक के वीडियो को हजारों लोगों ने देखा व शेयर किया। जांचा व परखा। उन्होंने जान लिया कि वाकई में चिकित्सक कितनी घटिया हरकत कर रहा है। चिकित्सक होने के नाते किसी की भी बहन-बेटी, रिश्तेदार व मित्रों के परिजन इलाज कराने आते हैं। प्रतिदिन सौ से सवा सौ मरीजों की जांच होती है। लोग इज्जत देते हैं, लेकिन चिकित्सक उनकी भावनाओं व इज्जत से खिलवाड़ कर रहा है। क्लिनिक के चैम्बर में ले जाकर अश्लील हरकतें करता है। वह चिकित्सक की इन हरकतों को सबके सामने लाना चाहता था। जिसके लिए उसने वीडियो बनाए और सभी के सामने रख दिए। अब लोगों को पता चल गया है।आसिफ ने कहा कि उसे सुकून है कि मेरी व समाज की बहन बेटियां अब उस चिकित्सक से सुरक्षित हैं। कोई भी चिकित्सक भविष्य में एेसी हरकतें नहीं करेगा।