8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर कलक्टर को कौन दे गया TV, AC और fridge… सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं जानकारी…!

कलक्टर, एडीएम प्रथम, एडीएम द्वितीय कार्यालयों लगा सामान सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं  

2 min read
Google source verification
jodhpur

Jodhpur collectorate

जोधपुर जिला कलक्टर कार्यालय में लगे एयर कंडिशनर्स, फ्रिज और एलसीडी टीवी कहां से आई.... किसने खरीदी है.....इसका कोई हिसाब-किताब नहीं है। कार्यालय में 3 रेफ्रिजरेटर हैं और दो स्प्लिट एसी और दो विण्डो एसी हैं। एलसीडी टीवी के साथ एक कलर टीवी भी है, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इसमें से किसी का इंद्राज नहीं किया गया है। प्रदेश के निरीक्षण विभाग की ओर से की गई ऑडिट में कलक्टर कार्यालय की यह पोल सामने आई है।

निरीक्षण विभाग की ओर से इस साल अप्रेल महीने में जिला कलक्टर कार्यालय की ऑडिट की गई थी। इसमें कलक्टर कक्ष, एडीएम प्रथम कक्ष, एडीएम द्वितीय कक्ष और एडीएम तृतीय कक्ष शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकतर प्रशासनिक व वित्तीय लेखे सही मिले, लेकिन भण्डार पंजिका संधारण करने में कलक्टर कार्यालय के कार्यालयकर्मी मात खा गए। निरीक्षण विभाग के भौतिक सत्यापन के दौरान पाया गया कि थोड़ी स्थाई सामग्री कार्यालय में तो उपलब्ध है, लेकिन यह सामग्री स्थाई भण्डार पंजिका में दर्ज की हुई नहीं है। इन सामग्रियों में कार्यालय में उपयोग लिए जा रहे कई विद्युत उपकरण हैं, जो सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, लेकिन फिर भी कलक्टर कार्यालय में इनका धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। सरकार ने कार्यालय को दस तरह की सुविधा नहीं दी है, लेकिन भारतीय जुगाड़ है... इसलिए सारे ही सामान का उपयोग हो रहा है.. उस सामान का भी जो रिकॉर्ड में नहीं है।

कहां-कितना पड़ा है सामान

सामान का नाम --------संख्या----सामान जहां पड़ा है
1 फ्रिज छोटे ----3-------कलक्टर कक्ष, एडीएम प्रथम व द्वितीय

2 एसी स्प्लिट----2------कलक्टर कक्ष, एडीएम द्वितीय कक्ष
3 एसी विण्डो-----2----कलक्टर कक्ष, एडीएम प्रथम कक्ष

4 टीवी एलसीडी---1----कलक्टर कक्ष
5 कलर टीवी ----1------एडीएम प्रथम कक्ष

6 स्टील बैंच ----2------ कलक्टर कक्ष व गोपनीय शाखा

खरीद का पता लगाओ


निरीक्षण विभाग ने कलक्टर कार्यालय को दी रिपोर्ट में बताया कहा है कि वे एसी, टीवी और फ्रिज की खरीद का पता लगाएं। इसके बाद ये वस्तुएं भण्डार पंजिका में दर्ज करने के बाद निरीक्षण विभाग के निदेशक को रिपोर्ट भेजें।