10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: युवाओं को कितना रोजगार देंगे इस मुद्दे पर बात करें जनप्रतिनिधि

बेकार की बयानबाजी के बजाय धरातल पर करें कार्य-
less than 1 minute read
Google source verification
Video: Talk about the issue of how much jobs will be given to the you

वीडियो: युवाओं को कितना रोजगार देंगे इस मुद्दे पर बात करें जनप्रतिनिधि


इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है-
जोधपुर.
चुनाव आते ही सभी विकास की बात करतें हैं लेकिन युवाओं को कितना रोजगार दिया, शिक्षा के क्षेत्र में क्या नवाचार हुए इस पर कोई बात करना नहीं चाहता है। वहीं अपना हित साधने के लिए नेता बेकार की बयानबाजी करते हैं लेकिन इस बार के चुनाव में युवा चुप नहीं बैठेगा। जो भी जनप्रतिनिधि चुनाव में खड़ा होगा उससे युवाओं के लिए सिर्फ बयानबाजी करने के बजाय रोजगार को लेकर क्या प्रयास करेंगे। यह जवाब मांगा जाएगा। यह बात शनिवार को पत्रिका की ओर से आयोजित इलेक्शन टॉक मुद्दा क्या है में युवाओं ने कही।
चर्चा में शामिल युवाओं ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि धरातल पर उस तरह से कार्य नहीं करता है जो वोट मांगने आते समय वादे करता है।
इसलिए इस बार जो भी जनप्रतिनिधि चुना जाए वो जोधपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए बात करें। चर्चा में युवाओं ने ईमानदार, शिक्षित व जनता से जुड़े उम्मीदवार को वोट देने की बात भी कही।

जाति धर्म के बजाय सही उम्मीदवार देखकर करें वोट
चर्चा में शामिल हुकमाराम चौधरी ने कहा कि सभी पार्टियां अपने अलग-अलग मुद्दे बता रही है, लेकिन जो पार्टी शिक्षा व रोजगार को लेकर कार्य करेगी उसे ही वोट दिया जाएगा। नीतेश नागौरा ने कहा कि जाति धर्म के आधार पर वोट देने के बजाय उम्मीदवार देखना चाहिए। मालाराम बिरट ने कहा कि देश आजाद होने के बाद से ही रोटी कपड़ा मकान का नारा दिया जा रहा है, लेकिन रोजगार के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया। चर्चा में गजेंद्र भाटी, भागीरथ गांगाणी, प्रकाश भोलावत, प्रहलादसिंह राठौड़, जोगाराम चौधरी, हेतराम, पृथ्वीराज व पंकज देवड़ा ने भी अपने विचार रखे।