11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिकाओं और बच्चों के अंगों की तस्करी वृद्धि में विधिक सेवा प्राधिकरण ने जताई चिंता, लोग हों जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और सेशन न्यायाधीश नरसिंहदास व्यास ने कहा कि इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरुकता लाने का प्रयास करना होगा। जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद्रकुमार सोनगरा ने बाल तस्करी के दुष्प्रभाव की जानकारी दी।
less than 1 minute read
Google source verification
vidhik seva pradhikaran concern over human trafficking in india

बालिकाओं और बच्चों के अंगों की तस्करी वृद्धि में विधिक सेवा प्राधिकरण ने जताई चिंता, लोग हों जागरूक

जोधपुर. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (जयपुर) के सचिव अशोककुमार जैन ने बालिकाओं और बच्चों के अंगों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी पर चिंता जताते हुए कहा कि इसे रोकने के लिए कानून के साथ प्रशासन की भी जवाबदारी बनती है। वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को बालश्रम और बाल तस्करी विषयक एक दिवसीय कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।

हाईकोर्ट के हेरिटेज भवन से न्यायाधीशों ने ली विदाई, झालामंड स्थित नए भवन में शुरू की सुनवाई

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और सेशन न्यायाधीश नरसिंहदास व्यास ने कहा कि इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरुकता लाने का प्रयास करना होगा। जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद्रकुमार सोनगरा ने बाल तस्करी के दुष्प्रभाव की जानकारी दी। यूनिसेफ के प्रतिनिधि जावेद अंसारी ने बताया कि बाल श्रम और बच्चों की तस्करी के मामले में राजस्थान का देश में तीसरा नंबर है।

राजस्थान हाईकोर्ट उद्घाटन में पहुंचे सीजेआई बोबड़े, कहा बदले की भावना से किया गया न्याय खो देता है चरित्र

कार्यशाला में किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ललित डाबी, जिला मजिस्ट्रेट सीमा कविया, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त निर्मला बिश्नोई ,मानव तस्करी यूनिट (पश्चिम) प्रभारी पुष्पेंद्र राडा, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की व्याख्याता डॉ निधि गुप्ता,सारथी स्वयंसेवी संस्थान की कृति भारती, किशोर न्याय बोर्ड के राजेंद्र सोनी और अधिवक्ता उपस्थित थे। कार्यशाला में बाल श्रम आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। प्राधिकरण सचिव सिद्धेश्वर पुरी ने सभी का आभार जताया।