10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सम में पांच हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

- नरेगा श्रमिकों की राशि मस्टररोल में चढ़ाने व मस्टररोल पारित करने की एवज में मांगी थी रिश्वत
less than 1 minute read
Google source verification
सम में पांच हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

सम में पांच हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जैसलमेर टीम ने सम पंचायत समिति के सितोड़ाई ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते सोमवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि सितोड़ाई गांव निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र कालूराम प्रजापत नरेगा में मैट है। गांव में मोकल नाडी की खुदाई में लगे श्रमिकों की राशि मस्टररोल में चढ़ाने व मस्टररोल पारित कराने की एवज में प्रत्येक श्रमिक से १ से १५ जुलाई तक पखवाड़े के लिए ग्राम विकास अधिकारी बलवंतसिंह जाट ने पांच हजार रुपए मांगे। गत 19 जुलाई को उसने यह रिवश्त राशि मांगी थी। उसने सोमवार को एसीबी से शिकायत की। गोपनीय सत्यापन में रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। तब मैट को रिश्वत राशि देने के लिए भेजा गया, जहां उसने ग्राम विकास अधिकारी बलवंत सिंह को पांच हजार रुपए दिए। तभी इशारा मिलते ही ब्यूरो के उपाधीक्षक अनिल पुरोहित ने दबिश देकर ग्राम विकास अधिकारी हनुमानगढ़ जिले में भादरा तहसील के नागल निवासी बलवंतसिंह (४६) पुत्र पूरणमल जाट को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत राशि भी बरामद कर ली गई।