10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ फू टा ग्रामीणों का गुस्सा

बेलवा क्षेत्र के बस्तवा ग्राम पंचायत के माताजी का बास में संचालित राउप्रावि में कार्यरत शिक्षकों की अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विद्यालय की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
Villagers angry against careless teachers

लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ फू टा ग्रामीणों का गुस्सा

बेलवा (जोधपुर). क्षेत्र के बस्तवा ग्राम पंचायत के माताजी का बास में संचालित राउप्रावि में कार्यरत शिक्षकों की अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने विद्यालय की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया।


एसएमसी अध्यक्ष धनसिंह व उपाध्यक्ष खेमसिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रवेश द्वार के आगे धरने पर बैठ गए। कथित दो शिक्षकों की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर भी अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षा सत्र 2018-19 समाप्त होने वाला है लेकिन बच्चों को उचित ढंग से पाठ्यक्रम नहीं करवाया जा रहा है।

ग्रामीणों के धरने की खबर मिलने के बाद बस्तवा सुंडा पीओ के प्रतिनिधि के रूप में परमानंद खुरवाल बस्तवा माताजी बस्तवा पंहुचे। इसके बाद परमानंद ने ग्रामीणों से करीब एक घंटे तक समझाइश की। लेकिन ग्रामीण लापरवाह शिक्षकों को हटाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में विद्यालय विकास समिति के पदाधिकारियों के साथ पीओ प्रतिनिधि व प्रधानाध्यापक रेखा शेखावत ने वार्ता की। लेकिन ग्रामीण शिक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाने व मामले के समाधान करने की मांग करते रहे। पीओ के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का धरना जारी रहा, वहीं विद्यार्थियों को कक्षा कक्षों में बिठा दिया गया।

सरपंच ने लगाई फ टकार

बस्तवा राउप्रावि में धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर सरपंच प्रतिनिधि कुंभसिंह इन्दा ने अध्यापक स्वरूपदान को फ टकार लगाई। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बाद में सीबीओ अमृतलाल ने भी मौके पर पहुंचकर कौताही बरतने वाले शिक्षकों को लताड़ा। बाद में उन्होंने दोषी शिक्षकों के खिलाफ जांच का आश्वासन देकर मामला शांत किया। सीबीओ ने विद्यालय के उपस्थिति रजिस्टर में भी कांटछांट देखकर अध्यापकों को फ टकार लगाई।