9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धुंधाड़ाः आगोर भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, देखें VIDEO

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जोधपुर विकास प्राधिकरण की तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी और पुलिस निरीक्षक अमर सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे
2 min read
Google source verification
protest.jpg

धुंधाड़ा। पंचायत समिति लूणी क्षेत्र के पाल पशु मेले में मैदान के पास करीब 300 बीघा आगोर भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण कर दिया है, जिसे लेकर बुधवार को यहां बने एक मैदान में 36 कौम के लोग ने बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, अगले 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश, रहें सावधान

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जोधपुर विकास प्राधिकरण की तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी और पुलिस निरीक्षक अमर सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर समझाइश का प्रयास किया गया। अधिकारियों का कहना था कि जल्द ही पूरी जानकारी लेकर अतिक्रमण को हटवा दिया जाएगा, लेकिन ग्रामीण मामले पर तुरंत कार्रवाई पर अड़े रहे। इसके बाद तहसीलदार सोनी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरु की। अतिक्रमण हटाने के दौरान एक समाज विशेष के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिस पर तहसीलदार सोनी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि पाल पशु मेले मैदान के सामने पाल के खसरा नंबर 433 व 479 की आगोर भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया।

यह भी पढ़ें- ओसियां में मासूम बच्ची सहित 4 की गला काटकर हत्या, फिर झोपड़ी में रखकर आग के हवाले किया

वहीं शेरगढ़ के चाबा में एक दिहाड़ी मजदूर मोटरसाइकिल सहित खुले टांके में गिर गया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। थानाधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सिंधियों की ढाणी टेलासर चाबा निवासी गेनाराम पुत्र थानाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसका बड़े पिताजी का बेटा वागराम पुत्र उत्तमाराम मेघवाल जो की चाबा में मजदूरी का काम कर रहा था। हमेशा की तरह मजदूरी से वापस घर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था। अंधेरा ज्यादा होने के कारण बीच रास्ते में एक खुला टांका था जिसमें अचानक मोटरसाइकिल सहित गिर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा। उन्होंने बताया कि मृतक वागा राम के पिता उतमाराम का निधन बहुत पहले हो चुका है। मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा एक वागाराम के तीन माह का पुत्र है। घर में कमाने वाला वह एकमात्र व्यक्ति था।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग