10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साल में ही उधड़ गई सड़क, भड़क गए लोग

बालेसर. कस्बे में छपरा से खियाणिया का बेरा वाया विद्युत निगम कार्यलय तक एक किलोमीटर बनी सड़क एक साल के भीतर ही जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
Google source verification
Villagers protested against the contractor in balesar

एक साल में ही उधड़ गई सड़क, भड़क गए लोग

बालेसर. कस्बे में छपरा से खियाणिया का बेरा वाया विद्युत निगम कार्यलय तक एक किलोमीटर बनी सड़क एक साल के भीतर ही जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन हो रही परेशानी को लेकर नाराज वाहन चालक व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर ठेकेदार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क को दुरुस्त करवाने की मांग की। साथ ही इस मामले को गंभीरता पर नहीं लेने पर आने वाले दिनों में आंदोलन की चेतावनी दे डाली। लोगों के आक्रोश को देखते हुए अब विभाग ने भी इस मामले में गंभीरता बरतनी प्रारंभ की है।
ग्रामीणों ने नवनिर्मित सड़क मार्ग पर एकत्रित होकर रोष प्रकट करते हुए बताया कि जून २०१७ में ४० लाख ३५ हजार की लागत से जय ज्वाला कॉन्टे्रक्शन कम्पनी पोकरण द्वारा सड़क बनाई गई थी। लेकिन इस सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार व अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य करने पर एक साल के अन्दर ही जगह-जगह से सड़क टूट गई है। मामूली वर्षा के बाद भी क्षतिग्रस्त सड़क पर गड्डे पड़ गए है। जिससे आवागमन में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। इसको लेकर विभाग व जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। उसके बाद भी ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए चेतावनी दी कि क्षतिग्रस्त सड़क की समय पर पुन: मरम्मत कार्य नहीं करवाया तो आन्दोलन किया जाएगा। निप्र

इन्होंने कहा

मैने ठेकेदार को निर्देश दे दिए है। क्षतिग्रस्त सड़क को पुन: ठीक करने के लिए यह ठेकेदार की जिम्मेदारी है। नियमानुसार सड़क का कार्य सही नहीं हुआ तो भुगतान भी नहीं करेंगे। ठेकेदार ने बोला है जल्द ठीक कर दूंगा यदि क्षतिग्रस्त सड़क ठीक नहीं की तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। महेन्द्रसिंह चौहान, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग बालेसर।