10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण पानी की टंकी पर चढे

- अधिकारियों ने की समझाइश
less than 1 minute read
Google source verification
 पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण पानी की टंकी पर चढे

पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण पानी की टंकी पर चढे

जोधपुर. धुंधाड़ा कस्बे के निकटवर्ती उत्तेसर में इस भीषण गर्मी व कोरोना महामारी में पेयजल की काफी समय से परेशानी से परेशान होकर ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ गये तथा पानी को लेकर पेयजल विभाग के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर आका्रेश प्रकट किया। ग्रामीणों ने बताया कि काफी समय से गांव में पेयजल का भारी संकट व्याप्त हेै तथा पेयजल के कारण पशु पक्षियो की हालत भी खराब हैं । कई बार जनदाय विभाग के आला अधिकाकारियों को इस संबध में शिकायत दर्ज करवाई गई लेकिन पेयजल की समस्या का समाधान नहीं हो रहा हेै। जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को भी पेयजल समस्या के बारे में बताया गया। आखिर परेशान होकर सोमवार को ग्रामीण को पानी की टंकी पर चढकर पानी मांगना पडा । प्रशासन को पत्ता चलते हीं उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार ने तहसीलदार नाारायणलाल सुथार , पेयजल विभाग के अधिकारियों व पुलिस प्रशसन के अधिकारियों केा भेजकर ग्रामीणो ंको समझया तथा पानी की टंकी से नीचे उतारा । उपखंड अधिकारी परिहार न ेबताया कि उत्तेसर में प्रििदन एक बडा पानी की टेकर भेजा जायेगा ।