
Visa On Arrival Period increased upto 60 days
देश में महंगाई, नोटबंदी, जीएसटी की मार से हर इंडस्ट्री प्रभावित हैं, इससे पर्यटन इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है। पर्यटन से जुड़े सभी उद्योग प्रभावित हैं। फिर भी, दीपावली को लेकर जोधपुरवासियों के साथ देशी-विदेशी पर्यटकों में भी जोश है। हाल ही में, केन्द्र सरकार की ओर से विदेशी पर्यटकों के लिए वीजा ऑन अराइवल की अवधि को बढ़ाया गया है, जिससे शहर में दीपोत्सव के त्योहार को देखते हुए विदेशी पर्यटकों का आगमन बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शहर की अधिकांश होटलों और गेस्ट हाउस के अधिकांश कमरे बुक किए जा चुके हैं। होटल संचालकों का कहना है कि पर्यटकों की सीजन अब शुरू हुई है, आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढऩे की उम्मीद हैं।
वीजा ऑन अराइवल की अवधि ६० दिन तक
वर्तमान केन्द्र सरकार ने पर्यटन इंडस्ट्री में तेजी और ज्यादा विदेशी पर्यटक आए, इसके लिए पर्यटन नीति में परिवर्तन करते हुए वीजा ऑन अराइवल शुरू किया, जिसमें पर्यटक को एयरपोर्ट पर ही ३० दिन का वीजा तुरन्त देने का प्रावधान था। इसके अच्छे परिणामों को देखते हुए सरकार ने हाल ही में वीजा ऑन अराइवल की अवधि को ३० से बढा़कर ६० दिन तक कर दी है। इससे इंडस्ट्री को सपोर्ट मिलेगा और वीजा संबंधी पेचीदगियां दूर होंगी।
होटलों में नो-रूम की स्थिति
पर्यटन विभाग के सूत्रों के अनुसार शहर में करीब २५० से ज्यादा होटलें है, जिनमें पेइंग गेस्ट हाउस करीब १००, हेरिटेज होटल ५, पांच सितारा होटल के समकक्ष ३, तीन सितारा १०, दो सितारा १० व अन्य १०० होटल हैं। इसके अलावा आरटीडीसी की घूमर, सर्किट हाउस और पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस सहित सरकारी स्तर पर ३ होटल हैं। वही ओसिया में १०, फलोदी में ३ व शेरगढ़ व पीपाड़सिटी में २-२ होटल हैं, जो पर्यटकों के लिए उपयुक्त हैं। इन होटलों में करीब ४ हजार विभिन्न दर्जों के कमरें है तथा करीब ७५०० पर्यटकों के ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था है, जो अधिकांश बुक हो चुके हैं। वर्तमान में शहर में वेलकम ग्रुप, क्रिमसन ग्रुप, रेडिसन ग्रुप, लीला ग्रुप आए हैं, जिनके होटल्स निर्माणाधीन है।
जोश नहीं, फिर भी दीपावली पर चांदी
गेस्ट हाउस संचालक हिमांशु के अनुसार हालांकि मंदी, सरकारी नीतियों, जीएसटी आदि से पर्यटन इंडस्ट्री में विशेष जोश नहीं देखा जा रहा है, लेकिन केवल दीपावली का सीजन पर्यटन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए अच्छा कहा जा सकता है। शहर की प्रमुख होटलों, पेइंग गेस्ट हाउस, पांच सितारा, तीन सितारा आदि होटलों में १८ से २५ अक्टूबर तक नो रूम्स की स्थिति है। इनमें लगभग ७० प्रतिशत घरेलू और ३० प्रतिशत विदेशी पर्यटकों की बुकिंग शामिल हैं। देशी में गुजराती व पं. बंगाली ज्यादा हैं तो विदेशी मेहमानों में फ्रांस, जर्मनी, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया व अमरीका व लंदन के पर्यटकों की संख्या विशेष रहती है।
पर्यटन की दृष्टि से शांत
निजी टूर्स एण्ड ट्रेवल्स संचालक इन्द्रकुमार शर्मा का कहना हैं कि देश में पर्यटन स्थल के रूप में उभर चुके जोधपुर को शांत वातावरण की वजह से भी पर्यटक पसंद कर रहे हैं। अक्टूबर से मार्च तक पर्यटकों की सीजन गिना जाता है। इस वजह से दीपावली के त्योहार को मनाने के लिए भी पर्यटकों का यह पसंदीदा डेस्टिनेशन माना जाता हैं। इनमें भी देसी पर्यटकों की संख्या ज्यादा हैं।
Published on:
11 Oct 2017 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
