
vivek vihar project, Jodhpur Development Authority, jda projects, development of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
अविनाश केवलिया/जोधपुर. जोधपुर विकास प्राधिकरण की महत्वकांक्षी और सबसे बड़ी आवासीय योजना विवेक विहार भले ही आबाद नहीं हो पा रही है लेकिन अब यहां मॉल के लिए व्यावसायिक विकास के प्रयास किए जा रहे हैं। आयुक्त गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। आयुक्त अग्रवाल पहले जेएनवीयू के ओल्ड कैम्पस में निर्माणाधीन कौटिल्य कौशल विकास केन्द्र भवन का अवलोकन करने पहुंचे। इसके बाद गणेश मन्दिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता सुखराम चौधरी ने विवेक विहार योजना का अवलोकन कराते हुए योजना में सभी बड़े व छोटे वाणिज्यिक रिक्त भूखण्डों की जानकारी दी। विवेक विहार सहित विभिन्न योजनाओं में आवासीय एवं व्यावसायिक भूखण्डों को चिह्नित कर मुटाम लगाने व अतिक्रमण मुक्त करते हुए चिह्नित व्यावसायिक एवं आवासीय भूखण्डों की नीलामी करने को कहा। साथ ही मॉल के रूप में व्यावसायिक भूखण्डों से राजस्व अर्जित करने को कहा है। इस मौके पर उपायुक्त वीरेन्द्र सिंह चौधरी, बीएल चौधरी, अभियन्ता प्रबोध माथुर, प्रदीप हुड्डा, हेमन्त कुमार, आरआइ दयाल सिंह, पटवारी देवेन्द्र सिंह चौहान मौजूद रहेे।
यहां भी देखे कार्य
अभियन्ताओं को गणेश मन्दिर स्थित क्षेत्र को पर्यटन एवं आमजन के लिए बहुउपयोगी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गोशाला मैदान का भी दौरा किया। इसके बाद नवदुर्गा मंदिर के पास नवीन आवासीय एवं वाणिज्यिक योजना का अवलोकन किया। झालामण्ड चौराहे से ज्यूडीशियल एकेडमी रोड के चौड़ाईकरण कार्य का अवलोकन किया। मोगड़ा कर्मचारी कॉलोनी, प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर पाली रोड योजना का भी अवलोकन किया। अधिशासी अभियन्ता व अर्फोडेबल हाउसिंग योजना के प्रभारी अधिकारी राजेश बोड़ा ने बताया कि आयुक्त द्वारा खारड़ा रणधीर क्षेत्र में प्राधिकरण की नवीन योजना के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
Updated on:
04 Jan 2019 04:25 pm
Published on:
04 Jan 2019 04:22 pm
