
जोधपुर के कमला नेहरू कॉलेज स्थित सभागार में पुलिस व प्रशासन की ओर से मतदान के प्रति जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर पुलिस के अधिकारियों ने कॉलेज की छात्राओं को मतदान करने की आवश्यकता और चुनावों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रशासन की ओर से छात्राओं को ईवीएम व वीवीपैट के उपयोग और उपयोगिता के बारे में जानकारियां दी गईं। वहीं छात्राओं ने भी प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं।