10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एससी-एसटी के वोट नहीं पडेंग़े बीजेपी को: डॉ. शर्मा

पूर्व मंत्री व नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा
less than 1 minute read
Google source verification
Voting will not vote for SC ST: Dr. Sharma

एससी-एसटी के वोट नहीं पडेंग़े बीजेपी को: डॉ. शर्मा

जोधपुर. पूर्व मंत्री व नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि साल 2014 का चुनाव अलग था, यूपीए की सरकार दस साल से सत्ता में थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुनामी की तरह आए, देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई को दूर करने के ख्वाब दिखाए। लोगों को लगा कि कुछ अच्छा हो जाएगा। लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ नहीं हो सका।
जोधपुर प्रवास के दौरान शर्मा ने कहा कि मोदी अब जीएसटी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचारी व नोटबंदी पर कुछ नहीं बोल रहे है। अब वे राष्ट्रवाद पर आ गए हैं। शहीदों के नाम पर खुले आम वोट मांग रहे हैं। शहीदों के फोटो भाजपा मंच पर लगा रही है। उड़ीसा की रैली में युवाओं ने रोजगार के मुद्दे पर बात की, लेकिन मोदी उनके समक्ष तीन बार भारत माता की जय बोल बगैर बातचीत किए चले गए। सच्चाई ये है कि देश नोटबंदी के बाद बहुत बुरे हालातों से गुजर रहा है। आज पाकिस्तान व चाइना बड़े इश्यू नहीं है। आंतरिक संघर्ष सबसे बड़ा इश्यू है। भाजपा का झोला पहनने वाले राष्ट्रवादी हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले बार मोदी को एससी-एसटी के वोट पड़े थे। इस बार उन्हें एसी-एसटी के वोट नहीं पड़ेंगे। भाजपा देश को जाति, धर्म व कभी राष्ट्रवाद के नाम पर लड़ा रही है, लेकिन देश की जनता समझदार है। डॉ. शर्मा ने जोधपुर लोस क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रत्याशी वैेभव गहलोत के समर्थन में जनसंपर्क किया। शिकारगढ़ स्थित एक गार्डन में सभा में हिस्सा लिया। डॉ. शर्मा ने स्टील भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। यहां सुमेरसिंह राजपुरोहित, पीसीसी महासचिव सत्येन्द्र भारद्वाज, राजसिको पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार समेत कई कांग्रेसजन मौजूद थे।