
water crisis news: शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइप लाइनों के रखरखाव के लिए 31 अगस्त को जोधपुर शहर में जलापूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता जगदीश चंद्र व्यास ने बताया कि कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी क्षेत्रों में 31 अगस्त की जलापूर्ति 1 सितंबर को और 1 सितंबर की जलापूर्ति 2 सितंबर को होगी।
वहीं, झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र जैसे सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाईपास और शिल्पग्राम में 31 अगस्त को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रहेगी। इसके बाद इन क्षेत्रों में भी 1 सितंबर की जलापूर्ति 2 सितंबर को और 2 सितंबर की जलापूर्ति 3 सितंबर को होगी। विभाग ने शहरवासियों से इस व्यवधान के लिए सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस रखरखाव कार्य से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और बेहतर होगी।
विभाग के अनुसार 31 अगस्त को सवेरे दस बजे के बाद पूरे जोधपुर में पूरी तरह जलापूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान रखरखाव का काम शहर के फिल्टर प्लांट, पंप हाउस और पाइप लाइनों पर किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा कर्मचारी लगाकर इस काम को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान कायलाना, चौपासनी और सुरपुरा क्षेत्रों में जलापूर्ति दो दिन के लिए प्रभावित होगी। वहीं झालामंड और तख्त सागर क्षेत्रों में 31 अगस्त को सुबह 10 बजे तक जलापूर्ति सामान्य रहेगी।
Published on:
28 Aug 2024 08:37 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
