11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

water crisis : प्रदेश के 16 शहरों में चलने लगे वाटर टैंकर, जोधपुर में अभी ठीक हालात

जयपुर सहित प्रदेश के 16 जिलों में गहराए पेयजल संकट के चलते टैंकर से पीने का पानी पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई है। इंदिरा गांधी नहरबंदी के बावजूद जोधपुर में अभी स्थिति नियंत्रण में है।
less than 1 minute read
Google source verification
water crisis :  प्रदेश के 16 शहरों में चलने लगे वाटर टैंकर, जोधपुर में अभी ठीक हालात

water crisis : प्रदेश के 16 शहरों में चलने लगे वाटर टैंकर, जोधपुर में अभी ठीक हालात

प्रदेश के 16 शहरों में चलने लगे वाटर टैंकर, जोधपुर में अभी ठीक हालात
नहरबंदी के बावजूद शहर में पानी का पर्याप्त स्टॉक

जोधपुर. जयपुर सहित प्रदेश के 16 जिलों में गहराए पेयजल संकट के चलते टैंकर से पीने का पानी पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई है। इंदिरा गांधी नहरबंदी के बावजूद जोधपुर में अभी स्थिति नियंत्रण में है। नहरबंदी से प्रभावित बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, नागौर, झुंझुनू और सीकर जिलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 256 आकस्मिक कार्यों के लिए 67.28 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है। इस राशि से सूखे नलकूपों के स्थान पर नए नलकूप, जल परिवहन, कम गहराई के नलकूप जैसे कार्य करवाए जाएंगे।

प्रदेश के इन शहरों में पेयजल संकट

जयपुर, अजमेर, करौली, तिजारा, अलवर, राजगढ, बांदीकुई, दौसा, बसवा, विराटनगर, शाहपुरा, बगरू, सिवाना, जैसलमेर, देवगढ़ तथा पिलानी।

50-50 लाख रुपए

गर्मी के मौसम में प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में आकस्मिक कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपए की राशि खर्च करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।

- डॉ. महेश जोशी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री

नियंत्रण में हालात

पीने के पानी को लेकर जोधपुर अभी स्थिति नियंत्रण है। टैंकर से जलापूर्ति की आपात स्थिति में मंजूरी मांगी गई है, लेकिन इस बार ऐसे कोई स्थिति आएगी नहीं।

- प्रकाश बाफना, अधिशासी अभियंता, पीएचईडी