10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधा दर्जन ढाणियों का कटाणी रास्ता बंद, ग्रामीणों का प्रदर्शन

देणोक (जोधपुर) . मतोड़ा-देणोक लिंक सड़क मार्ग से सांवता गांव के विश्नोईयों सियागों की ढाणियों की ओर जाने वाला बंद कटाणी रास्ता छह दिन बाद भी नहीं खुलवाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी।
less than 1 minute read
Google source verification
आधा दर्जन ढाणियों का कटाणी रास्ता बंद, ग्रामीणों का प्रदर्शन

आधा दर्जन ढाणियों का कटाणी रास्ता बंद, ग्रामीणों का प्रदर्शन

देणोक (जोधपुर). मतोड़ा-देणोक लिंक सड़क मार्ग से सांवता गांव के विश्नोईयों सियागों की ढाणियों की ओर जाने वाला बंद कटाणी रास्ता छह दिन बाद भी नहीं खुलवाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण जगमालराम, बाबूराम, भाखरराम, हरदासराम, भागीरथराम, पूनाराम, जगदीश विश्नोई एवं बाबूराम ने बताया कि उनकी ढाणियों में छह साल से अधिक समय पूर्व यह रास्ता कटाणी रास्ते में तब्दील करवाया था। लेकिन, आपसी विवाद के कारण रास्ता बंद कर दिया। इससे आधा दर्जन से अधिक ढाणियों के लोगों का आवगमन बंद हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि रास्ता खुलवाने के लिए मतोड़ा उपतहसीलदार भंवरलाल प्रजापत को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। इन्होंने बताया कि ढाणियों से बाहर निकलने का रास्ता नहीं होने से उनकी परेशानी बढ गई। पीडि़त ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता नहीं खुलवाया तो ग्रामीण मौके पर ही धरने पर बैठ जाएंगे।

कार्रवाई की जाएगी

सांवता विश्नोईयों की ढाणियों की ओर जाने वाला बन्द रास्ता कटाणी रास्ता है। सोमवार को मौके पर पहुंचकर लोगों से बात करके खुलवाने का प्रयास करेंगे यदि नहीं खोलेंगे तो विभागीय कार्रवाई कर खुलवा दिया जाएगा।
-भंवरलाल प्रजापत, नायब तहसीलदार मतोड़ा।

नहीं खोलेंगे
यह लोग पहले जिस रास्ते से निकलते थे। वो रास्ता खोल देंगे लेकिन जो यह ग्रामीण दूसरी जगह से रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे है वहां से नहीं खोलेंगे।

-डालाराम मेघवाल, रास्ता बन्द करने वाले खेत मालिक।