10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब दुकान के पास झगड़े में हथियार निकाले, एक चोटिल

- हमलावर फरार, चोटिल ने भी दर्ज नहीं कराई एफआइआर
less than 1 minute read
Google source verification
शराब दुकान के पास झगड़े में हथियार निकाले, एक चोटिल

शराब दुकान के पास झगड़े में हथियार निकाले, एक चोटिल

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में सेक्टर २१ स्थित शराब की दुकान के पास रविवार देर शाम कुछ युवक आपस में भिड़ गए और हथियार तक निकाल लिए गए। मारपीट में ठेला लगाने वाला एक युवक घायल हो गया।

चौहाबो थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि शराब की दुकान के पास देर शाम चार-पांच युवक खड़े थे। इस दौरान ठेला लगाने वाला भी पास खड़ा था। तभी युवकों में विवाद हो गया। जो झगड़े में बदल गया। उन्होंने हथियार निकाल लिए और हवा में तान दिए। गनीमत रही कि हथियार से फायर नहीं किया। दोनों पक्षों के झगड़े में ठेला लगाने वाला युवक चपेट में आ गया। उसके चोट आई और वह नीचे गिर गया। झगड़ा करते हुए सभी युवक भाग गए। आस-पास के लोग एकत्रित हुए और चोटिल युवक को अस्पताल भेजा। पुलिस भी वारदातस्थल पहुंची और हमलावरों की पहचान कर तलाश शुरू की। फिलहाल कोई पकड़ में नहीं आया है और न ही मामला दर्ज कराया गया।