
Weather Report : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात के तापमान में बढ़ोतरी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जोधपुर सहित मारवाड़ के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। हालांकि बीच बीच में धूप भी निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 मार्च को उत्तर-पश्चिमी व उत्तरी भागों में प्रभावी होने की संभावना है। इससे भी बादलों की रेलमपेल होगी। मार्च अब खत्म होने पर है। ऐसे में अब तापमान चालीस डिग्री के ऊपर ही बने रहने का पूर्वानुमान है।
तपिश भरा मौसम बरकरार
सूर्यनगरी में बीती रात तापमान 23 डिग्री रहा। विक्षोभ के असर से ऊंचाई पर बादल छाए हुए थे, जिसके चलते रात के तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई। सुबह मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज व बादलों की लुकाछिपी के बीच पारे में बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर में तापमान लगभग 38 डिग्री मापा गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तपिश भरा मौसम बरकरार रहा।
सबसे गर्म रहा फलोदी
बता दें कि बीते 24 घंटों में फलोदी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं जालोर में 39, बाड़मेर में 38.9, जोधपुर में 37.8, डुंगरपुर में 37.5 और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
Published on:
26 Mar 2024 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
