10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल में होगा पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव

- 7 से 16 जनवरी तक होगा
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Nov 08, 2021

नए साल में होगा पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव

नए साल में होगा पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव

जोधपुर।
जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, उद्यम प्रोत्साहन संस्थानए व नोडल एजेंसी मरूधरा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 31वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2022 का 7 से 16 जनवरी 2022 तक रावण का चबुतरा मैदान में आयोजित किया जाएगा। उत्सव की साधारण सभा की बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर मदनलाल नेहरा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीआरडीए हॉल में हुई। बैठक में नेहरा ने जोधपुर विकस प्राधिकरण, नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को उत्सव के आयोजन के लिए भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। रीको के निदेशक सुनील परिहार ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए उत्सव के दौरान लगने वाली स्टॉल्स की दरों में भी कमी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्सव की थीम निवेशक पधारो म्हारे देश रखी जाएगी व उत्सव के दौरान राजस्थान निवेशक शिखर सम्मलेन के तहत पश्चिमी राजस्थान निवेशक शिखर सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा। एमआईए के अध्यक्ष भंवरलाल चौपड़ा व सचिव निलेश संचेती ने बताया कि उत्सव के आयोजन से कोविड के बाद मंदी के दौर से गुजर रहे लघु उद्यमियों, हस्तशिल्पियों, दस्तकारों को मेगा बाजार मिलेगा। वहीं शहरवासियों को एक ही जगह पर खरीददारी का अवसर मिलेगा। बैठक में निगम, जिला उद्योग केन्द्र अधिकारी व उद्यमी उपस्थित थे।
----