10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Theft in army Quarter : घायल फौजी को पत्नी अस्पताल ले गई, पीछे आभूषण चोरी

- एक अन्य मकान व टिम्बर मार्ट में भी चोरों की सेंध
2 min read
Google source verification
Theft in army Quarter : घायल फौजी को पत्नी अस्पताल ले गई, पीछे आभूषण चोरी

Theft in army Quarter : घायल फौजी को पत्नी अस्पताल ले गई, पीछे आभूषण चोरी

जोधपुर।
करवड़ थानान्तर्गत (Police station Karwar) नाग तालाब (Naag talab) के सैन्य क्षेत्र (Army area) में फौजी के सूने क्वार्टर का दरवाजा खोलकर चोरों ने लाखों रुपए के सोने के जेवर व हजारों रुपए (Jwellery stole from army man's house) चुरा लिए। वहीं, एक अन्य मकान व टिम्बर मार्ट में चोरों ने हाथ साफ किए।
पुलिस के अनुसार आंध्रप्रदेश में प्रकाशम निवासी यश निवालू नाग तालाब में सेना की यूनिट में कार्यरत है। गत 12 अक्टूबर की शाम को यश निवालू सैन्य क्षेत्र में पेड़ की टहनी काट रहा था। इस दौरान टहनी गिरने से वो चोटिल हो गए। पत्नी नागा जोशना व अन्य सैन्यकर्मी घायल को अस्पताल ले गए, जहां से उसे सैन्य अस्पताल रैफर किया गया। पीछे क्वार्टर का दरवाजा बंद कर कूंदा लगाया गया था। ताला नहीं था। इलाज के बाद फौजी व पत्नी देर रात क्वार्टर लौटे तो दरवाजा खुला था। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से चोरों ने सोने का एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, गले का हार, सोने की अंगूठी, आठ हजार रुपए, दो एटीएम, पेन कार्ड और आर्मी परिवार कार्ड गायब थे। पत्नी की तरफ से पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
गोदाम से बाइक व एक हजार रुपए चोरी
देवनगर थाना पुलिस ने बताया कि श्याम नगर लिंक रोड पर मणिधारी टिम्बर मार्ट है, जहां गत 13 अक्टूबर की रात चोर ने सेंध लगाई और सामान अस्त-व्यस्त कर दिया। दरवाजा तोड़कर ऑफिस में घुसा, जहां से एक हजार रुपए और गोदाम में रखी बाइक चुरा ले गया।
ताला तोड़ दूसरा लगाया, जेवर चुराए
उधर, प्रतापनगर शॉपिंग सेंटर में सेक्टर 1 एफ निवासी तरूण कुमार जीनगर के मकान में चोरी हुई है। मां के निधन पर परिवार सहित भाई के घर गए हुए थे, जहां से शुक्रवार को घर लौटे। दरवाजे पर दूसरा ताला लगा था। पड़ोसी से हथोड़ा लाकर ताला तोड़ अंदर घुसे तो अलमारी टूटी मिली। अंदर से चांदी के गले दो सैट, चांदी का कमर बंद, पायल व 43 हजार रुपए गायब थे।