10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्मी से परेशान टाइगर-लॉयन भी हुए लॉकडाउन, शेल्टर हाउस में कूलर के समक्ष गुजारने लगे दिन

माचिया जैविक उद्यान के विशाल एन्क्लोजर्स में रहने वाले टाइगर, लॉयन और पैंथर सहित विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों पर भी बढ़ते तापमान का असर नजर आने लगा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने पर माचिया जैविक उद्यान प्रशासन ने वन्यजीवों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष जतन किए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
wildlife animals at machia biological park suffering from summer heat

गर्मी से परेशान टाइगर-लॉयन भी हुए लॉकडाउन, शेल्टर हाउस में कूलर के समक्ष गुजारने लगे दिन

नंदकिशोर सारस्वत/जोधपुर. माचिया जैविक उद्यान के विशाल एन्क्लोजर्स में रहने वाले टाइगर, लॉयन और पैंथर सहित विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों पर भी बढ़ते तापमान का असर नजर आने लगा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने पर माचिया जैविक उद्यान प्रशासन ने वन्यजीवों को राहत पहुंचाने के लिए विशेष जतन किए हैं।

गर्मी से बचाने के लिए वन्यजीवों के पिंजरों के बाहर कूलर व टाटिए लगाकर उन पर सुबह शाम छिड़काव किया जा रहा है। टाइगर का जोड़ा एंथोनी और अंबिका, लॉयन जोड़ा जीएस और आरटी और पैंथर सलीम-देसूरी-सोनू का परिवार तथा रेस्क्यू किए पैंथर नाना-बेड़ा भी एन्क्लोजर परिसर में घूमने के बजाए खुद को शेल्टर हाउस में लॉक डाउन करने लगे हैं।

गर्मी से परेशान केट फेमिली के वन्यजीव सुबह 8 बजे तक एन्क्लोजर में टहलने के बाद भोजन करते हैं। उसके बाद शाम 6 बजे तक शेल्टर हाउस में लगे कूलर के समक्ष विश्राम करने लगे हैं। माचिया जैविक उद्यान के वन्यजीव चिकित्सक डॉ. श्रवणसिंह ने बताया कि वन्यजीवों को गर्मी, लू और हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कूलर, सिरकियों की टाटे और आसपास मिट्टी पर सुबह शाम पानी का छिड़काव किया जा रहा है। टाइगर्स, लॉयन और पैंथर को खनिज लवण की अतिरिक्त खुराक दी जा रही है।