10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर क्षेत्र में विकास करवाएंगे: खेतासर

भाजपा राजस्थान खाद बीज निगम अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर का कहना हंै अगर उन्हें जनता मौका देती है तो वो पर्यटन, बिजली, पानी, चिकित्सा, खेती एवं बीज उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification
shambhusingh khetasar

हर क्षेत्र में विकास करवाएंगे: खेतासर

भाजपा राजस्थान खाद बीज निगम अध्यक्ष शम्भूसिंह खेतासर का कहना हंै अगर उन्हें जनता मौका देती है तो वो पर्यटन, बिजली, पानी, चिकित्सा, खेती एवं बीज उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करेंगे।

पर्यटन की दृष्टि से ओसियां को विश्व मानचित्र पर दर्ज करवाएंगे ताकि पर्यटकों की संख्या बढऩे से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। पर्यटकों को आरटीडीसी सरकारी होटल एवं पर्यटकों के लिए मार्गदर्शन केन्द्र खुलवाने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र के किसानों को बीज का उत्पादन क्षेत्र में ही करवाएंगे ताकि किसानों को उच्च कोटि का बीज हासिल हो तथा किसानों की फसल अच्छी हो। क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा एवं राशन के क्षेत्र में सुधार करवाएंगे। सरकारी कामकाज में हो रहे रिश्वत खोरों एवं जनता का काम प्राथमिकता से नहीं करने वालों पर कार्यवाही करवाएंगे। उन्होंने कहा कि एेसे कई क्षेत्र है जहां विकास कार्य अभी तक नहीं पहुंचा है। उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।