10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश में ‘मेल-मिलाप’ बढ़ाकर भारत में कमजोर वर्ग की बालिकाओं की करेंगे मदद

- अप्रवासी राजपूत समाज की पहल - अमेरिका के राजपूत शक्ति सेवा अभियान चलाकर मना रहे मेल-2021  
2 min read
Google source verification
विदेश में ‘मेल-मिलाप’ बढ़ाकर भारत में कमजोर वर्ग की बालिकाओं की करेंगे मदद

विदेश में ‘मेल-मिलाप’ बढ़ाकर भारत में कमजोर वर्ग की बालिकाओं की करेंगे मदद

जोधपुर। अमेरिका में बसे राजपूत समाज ने इस बार नया साल बालिका शिक्षा को समर्पित करते हुए शक्ति सेवा अभियान के माध्यम से फंड जुटाने की शुरुआत की है। एकत्रित राशि से भारत में राजपूत समाज के कमजोर वर्ग की मदद की जाएगी। विशेषकर राजपूत समाज की बालिका को संबल दिया जाएगा, ताकि वो अपने सपनों को पूरा कर सकें। इस अभियान का उद्देश्य बुद्धिमान बालिकाओं की पहचान और मदद करना है, जो कॉलेज में दाखिला ले चुकी हैं या फिर योग्यता रखती हैं।
संयुक्त राज्य अमेरिका में सैकड़ों राजपूत परिवार बसे हैं, जिनकी जड़ें राजस्थान में हैं। इन्हीं परिवारों ने आपस में मेल-मिलाप बढ़ाने व संस्कृति को जीवित रखने के लिए सबसे पहले 2018 में राजपूताना रावला ऑफ अमेरिका की स्थापना की। इसके बाद से ‘मेल’ नाम से कार्यक्रम कर रहे हैं। संगठन से जुड़े सभी सदस्य राजस्थान के सांस्कृतिक, परंपरागत और दीपावली जैसे उत्सवों का एकसाथ जश्न मनाते हैं। इस बार भी आयोजन की रूपरेखा कुछ ऐसी ही बनाई है।

यह तीसरा कार्यक्रम होगा
- राजपूताना रावला के बैनर तले कैलिफोर्निया में पहला इवेंट मेल 2018 डॉ. हरनाथ सिंह राठौड़, छतर सिंह तंवर व नरेंद्र सिंह राठौड़ और डॉ. दिलीप सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में हुआ। इसका संयोजन कैलिफ़ोर्निया निवासी राज सिंह नाथावत ने किया।

- इसके बाद मेल-2019 को टैक्सास में प्रथम अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कई शहरों और स्टेट्स में फैले राजपूतों को एक-दूसरे से जोड़ा गया और उन्हें अपनी समृद्ध परंपराओं से भी अवगत कराया गया।
- पहले दो आयोजनों की अपार सफलता के बाद मेल 2021 की तैयारियां जोरों पर हैं। जिसका आयोजन वर्जिनिया में कोलंबस डे वीकेंड में होना है। अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान (बैंकोडा), महासचिव हिम्मत सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सुनैना शेखावत भाटी, सांस्कृतिक सचिव मीनाक्षा जादौन, सदस्यता सचिव कुलदीप सिंह शेखावत, आईटी सचिव संदीप सिंह शेखावत व अभिनय राठौड़, मीडिया सचिव रीना राठौड़, समुदाय सचिव विनोद खंगारोट राठौड़, युवा एम्बेसडर राधिका राठौड़ व अभिनव राठौड़ जुटे हुए हैं।