11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
मण्डोर एक्सप्रेस को जोधपुर से ही चलाने का प्रयास करेंगे
Play video

मण्डोर एक्सप्रेस को जोधपुर से ही चलाने का प्रयास करेंगे

- केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस को दिखाई हरी झण्डी - देश में हाई स्पीड ट्रेन चलाने पर हो रहा काम, नए कांसेप्ट में जोधपुर भी शामिल
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 01, 2019

जोधपुर।

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने कहा कि दिल्ली से जोधपुर आने वाली मण्डोर एक्सप्रेस का बाड़मेर तक विस्तार को गंभीर बात बताई। शेखावत ने बताया कि मण्डोर एक्सप्रेस पिछले करीब ढाई दशक से संपूर्ण मारवाड़ के लोगों के अच्छी ट्रेन है। यह ट्रेन जोधपुर से दिल्ली पहुंचने पर करीब 14 घंटे तक पड़ी रहती है, एेसे में इस गाड़ी का हरिद्वार तक विस्तार तक उम्मीद थी। इस गाड़ी को हरिद्वार के बजाए बाड़मेर तक विस्तार कर दिया गया है। इस पर पुन विचार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सोमवार को नई दिल्ली में रेलमंत्री के साथ होने वाली बैठक में इस संबंध में बात करूंगा। शेखावत ने मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत को मण्डोर एक्सप्रेस के विस्तार मामले में तथ्यात्मक जानकारी रेलवे मंत्रालय को भेजने की बात कहीं। हाल ही में रेलव ने गाड़ी संख्या 12461/62 मण्डोर एक्सप्रेस को 15 मार्च से दिल्ली से बाड़मेर चलाने का निर्णय किया है।

——

भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस को दिखाई झण्डी

करीब नौ माह तक स्पेशल ट्रेन के रूप में चली भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी एक्सप्रेस रविवार को नियमित ट्रेन के रूप में शुरू हुई। यह सप्ताह मे दो बार चलेगी। जिसको केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने भगत की कोठी उपनगरीय रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शेखावत ने बताया कि इस टे्रन को नियमित करने से किराया कम होगा व मारवाड़ के यात्रियों का लाभ मिलेगा। इससे पूर्व मण्डल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने स्वागत भाषण व अंत में आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर घनश्याम ओझा सहित रेलवे के उच्चाधिकारी मौजूद थे।

सप्ताह में दो दिन चलेगी

गाड़ी संख्या 14817, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस द्वि-सााप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन भगत की कोठी से प्रत्येक बुधवार व रविवार को चलेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14818, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 2 दिसम्बर से बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार व सोमवार को बांद्रा टर्मिनस से चलेगी।

स्टेशन पर एस्केलेटर्स की व्यवस्था में सुधार की जरूरत

शेखावत ने कहा कि पिछले ५ साल में देश में रेलवे में काफी सुधार हुआ। अब भी काफी कुछ होना बाकी है। मारवाड़ में भी यात्री सुविधाओं, रेलों के परिचालन आदि को लेकर अच्छा काम हुआ है। उन्होंने डीआरएम से जोधपुर रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर्स संचालन व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता बताई।

हाई स्पीड टे्रन चलाने पर हो रहा काम

शेखावत ने बताया कि देश में हाई स्पीड ट्रेन के लिए प्रयास हो रहे है। इसके लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने एक अवधारणा तैयार की है। जिसके तहत मुख्य टे्रन के साथ छोटे स्टेशनों के अलग ट्रेन चलाई जाएगी, जो कनेक्टिंग टे्रन का काम करेगी। इससे छोटे स्टेशनों से यात्रियों को लाभ मिलेगा व मुख्य ट्रेन भी आसानी से मिल जाएगी। रेलमंत्री के इस नए कांसेप्ट में देश के 8 स्टेशनों में जोधपुर को भी शामिल किया गया है।

—-